अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत ग्राम पंचायत बीडीसी चुनाव पद का चुनाव चलता चला आ रहा है इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। सूबे के करीब-करीब सभी सीटों पर बीजेपी और सपा ने अपने-अपने कैंडिडेट उतारे हैं और दोनों दल के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा भी करते चले आ रहे हैं। हालांकि अभी भी कुछ ऐसी सीटें हैं जहां पर किसी भी दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे जिलों में प्रत्याशी सीधे नामांकन करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष का यह चुनाव 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश की तमाम बड़ी पार्टियों की नजर इस चुनाव पर है।खासकर समाजवादी पार्टी ने युवा मोर्चा को मूल प्रधान देते हुए जिले में उपाध्यक्ष घोषित किया है जिसमें रवि अधिकारी को सपा पार्टी यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है यह कार्यक्रम गुलाब बाड़ी के मैदान में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सपा पार्टी के पूर्व मंत्री नारायण पांडे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह जिला अध्यक्ष शोएब खान जिला सचिव संदीप सैनी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

