गोरखपुर जनपद कैट थाना क्षेत्र के अंतर्गत छावनी रेलवे क्रॉसिंग के पास तकरीबन 40 वर्षीय अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया है मौके से रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एयरफोर्स पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता को सूचित किया एयर फोर्स पुलिस चौकी के प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर युवक गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था आनन-फानन में उसको चौकी प्रभारी जिला अस्पताल लेकर गए जहां से उसको बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है वहां पर युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है 70% से अधिक गला काटा गया है अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है मौके पर फॉरेंसिक टीम सीओ कैंट एवं सक्षम अधिकारी मौजूद हैं।

