जनता दरबार में फरियाद सुनकर नाराज हुए सीएम योगी, बोले- पीड़ितों की न सुनने वाले पुलिसकर्मियों पर करें कार्रवाई

गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता दरबार लगाया। हिंदू सेवाश्रम में 550 से ज्यादा फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी को सुना और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।
जनता दरबार में ज्यादातर मामले पुलिस से जुड़े आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और एसएसपी से कहा कि थाना, चौकी पर ही समस्या के समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसा न करने वाले थाना या फिर चौकी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। छोटे मामले जनता दरबार तक आएंगे तो पीड़ितों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पीड़ित की सुनवाई प्राथमिकता पर होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, फिर गो-शाला जाकर गायों को गुड़ व चना खिलाया। गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद जनता दरबार में पहुंच गए। मुख्यमंत्री के सामने ज्यादातर मामले जमीन विवाद से जुड़े आए। कई ऐसे मामले थे, जहां पुलिस पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *