लखनऊ व्यापार मंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ व्यापार मंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेट की। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने बताया हमारी परंपरा रही है हम अपने नए अधिकारी का लखनऊ में स्वागत अभिनंदन करते हैं ।जिलाधिकारी जी से मिलकर मासिक में होने वाली वाणिज्य बंधु की बैठक की माँग रखी गई। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा ४०० इकाई के अध्यक्ष महामंत्री से जल्दी ही विस्तृत कार्यक्रम के तहत परिचय बैठक बाजार की मूलभूत जरूरतो पर सुझाव, स्वागत कार्यक्रम होगा। आज की शिष्टाचार भेट में आए हुए पदाधिकारियों का वरिष्ट महामंत्री पवन मनोचा ने परिचय कराया। मुख्य रूप से चेयरमैंन राजेन्द्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता,महामंत्री अनुराग मिश्रा,जितेंद्र सिंह चौहान,अभिषेक खरे,सुहैल हैदर अल्वी,उमेश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ,प्रशांत भटिया,सतनाम सिंह ,मो ० हसीब बबलू ,मनीष वर्मा,उपाध्यक्ष अतुलराजपाल,अभिषेक सिंह ,अरविंद पाठक,संयुक्त महामंत्री सोनू पण्डित,संघटन मंत्री सहगल,अनूप द्विवेदी एवं अजीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *