शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप जलाकर शहीदों को नमन किया

शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप जलाकर शहीदों को नमन किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

हरदोई। लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई टीम ने शहीद पार्क में 2019 में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सी आर पी एफ के काफिले पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया, जिसमे 40 जवान शहीद हुए थे, जिला अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा सभी देश भक्तों के साथ शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि करते हुए उनकी याद में दीप जलाकर शहीदों को नमन किया, इस मौक़े पर सचिव देवेंद्र सिंह, सुबेदार गया प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सतीश दीक्षित, पूर्व सैनिक फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री, जे बी सिंह फौजी, कृष्ण पाल सिंह फौजी, विमलेश सिंह फौजी,देवेश अवस्थी फौजी, राम सिंह फौजी, सुबोध कुमार सिंह फौजी, रामबीर सिंह, डी पी सिंह, महेंद्र सिंह, मुरलीधर गुप्ता, नीरज सिंह फौजी, संजीव श्रीवास्तव फौजी, अरुण सिंह फौजी, हरदोई डिफेंस एकेडमी के संचालक पुनीत सिंह चंदेल तथा एकेडमी में प्रेक्टिस करने वाले सभी नव युवक तथा सभी देश भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *