बदलापुर जौनपुर) घनश्यामपुर पुरानी बाजार राम जानकी मंदिर शुभ संध्या भजन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमेंगीतकार-गायक हरिओम तिवारी ने भक्ति गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें सावन मास के उपलक्ष्य में शिव की महिमा को अपने गीतों के माध्यम से सुनाया । लोगों ने भक्ति गीत को सुनकर खुब वाह वाही करते हुए उत्साह वर्धन किया। कार्य क्रम का आयोजक प्रभारी – करन सेठ ने किया। अध्यक्ष ओम सेठ ने आये हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।,उपाध्यक्ष निखिल अग्रहरी) (कोषा अध्यक्ष प्रिंस अग्रहरी )(उप प्रभारी अनुराग तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में इंदु सिंह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश , विशिष्ट अतिथि शिव प्रताप सिंह नाटे जिला पंचायत सदस्य ,राघवेंद्र सेठ ,अरविंद सेठ,लोलारख तिवारी कपड़ा वाले, सुरेंद्र सेठ ,विमल अग्रहरी, काजू अग्रहरी ग्राम के सभी सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

