अयाेध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अभी हाल में ही ग्राम प्रधानों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया समाप्त हुई है कि ग्राम प्रधान और उनके भाई की दबंगई और माफिया गिरी शुरू जो अपने आप को एक विधायक गिनते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
अयोध्या मसौधा ब्लाक के ग्राम सभा दोस्तपुर में बच्चों बच्चों की लड़ाई हुई जिसमें राधेश्याम पुत्र बैरागी जो कि ग्राम प्रधान मेराज एवं उनके भाई सिराज के साथ रहते हैं बच्चों बच्चों की लड़ाई में ग्राम प्रधान मेराज अहमद उनके भाई सिराज अहमद और राधेश्याम अनंतराम कुछ लोगों के साथ रघुनाथ पुत्र जगदंबा प्रसाद के घर में घुसकर रघुनाथ को और उनकी पत्नी और लड़के को लाठी-डंडों से मारा पीटा मराशरण अवस्था में देखकर रघुनाथ के भाई ने पीआरबी 112 को सूचना पी.आर.वी.112 को देखकर दबंग भाग निकले पीड़ित ने इसकी तहरीर थाना पूरा कलंदर थानाध्यक्ष को दी थानाध्यक्ष विजय सेन मामले की जांच की और पीड़ित रघुनाथ और उसकी पत्नी मंजू का मेडिकल करवाया मेडिकल में रघुनाथ और उसकी पत्नी मंजू को चोट निकलने के कारण थाना अध्यक्ष विजय सेन ने कई धाराओं सहित ग्राम प्रधान मेराज अहमद सिराज अहमद और उनके साथ राधेश्याम अनंतराम के ऊपर मुकदमा दर्ज किया।

