यू पी बोर्ड परीक्षा-2025 विज्ञान चेतना हेल्पलाईन हाईस्कूल,23 फरवरी 2025 (रविवार)को खुलेगी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विज्ञान चेतना हेल्पलाइन हाईस्कूल का उद्देश्य-चूंकि हाईस्कूल के परीक्षार्थी प्रथम बार बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे होते हैं, इसलिए उनके अन्दर परीक्षा का एक भय होता है, हाईस्कूल परीक्षार्थियों को भयमुक्त करना साथ ही मुख्य विषयों में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स देना विज्ञान चेतना हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य है- डॉ०दिनेश कुमार
हेल्पलाइन का शुभारंभ डी डी आर (उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर द्वारा किया जाएगा
गतवर्षों की भाँति संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ0 प्रदीप कुमार के नेतृत्व व विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ०दिनेश कुमार के निर्देशन में यू पी बोर्ड परीक्षा-2025 हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को उनके मुख्य विषयों,विज्ञान,गणित,अंग्रेजी, व सामाजिक विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स व शंका समाधान करने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की टीम बैठेगी,
विज्ञान चेतना हेल्पलाइन के निर्देशक व मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि यू पी बोर्ड परीक्षा 2025 हाईस्कूल में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी दिनांक 23 फरवरी 2025 (रविवार)की दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक
(सिर्फ़ एक दिन 2 घण्टे के लिए) विज्ञान चेतना हेल्पलाइन नम्बर 9415664679 पर कॉल कर अपने मुख्य विषयों विज्ञान ,गणित,अंग्रेजी, व सामाजिक विषय में शंका समाधान व अच्छे अंक प्राप्त करने की टिप्स प्राप्त करने के लिए कॉल कर सकते हैं
डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि विज्ञान चेतना हेल्पलाइन-2025 हाईस्कूल में उपस्थित रहने वाले विशेषज्ञों की टीम निम्नलिखित है-
1- विज्ञान
•रोहित कुमार ,कुम्हरावां इण्टर कॉलेज कुम्हरावां, लखनऊ (भौतिक विज्ञान)
•अखिलेश भार्गव, राजकीय हाईस्कूल परेहटा लखनऊ (जीव विज्ञान)
•अतेन्द्र कुमार सिंह,आर०बी०एस०बी०सिंह इण्टर कॉलेज कमलापुर, सीतापुर (रसायन विज्ञान)
2- गणित आयुष्मान,राजकीय हाईस्कूल, रसूलपुर सादात,लखनऊ
•पवन कुमार तिवारी,कुम्हरावां इण्टर कॉलेज,कुम्हरावां, लखनऊ
3- अंग्रेजी
•भावना मौर्य, आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज,बादशाहनगर,लखनऊ
4- सामाजिक विषय
आकांक्षा पाठक,राजकीय हाईस्कूल मस्तीपुर,लखनऊ

