गोरखपुर।लगातार आने वाली शिकायतों की वजह से कई बार बड़े बड़े मामलों का निस्तारण भी लंबित रह जाता है ऐसे में वादी को त्वरित न्याय देने के लिए एसएसपी ने एक नए अभियान की शुरुआत की है इस अभियान का नाम है, ‘ऑपरेशन न्याय’ इस अभियान के जरिए लंबे समय से लंबित मुकदमों का जल्द निस्तारण कराने की कवायद की जायेगी ताकि कोर्ट में जल्द चार्जशीट पहुंचने से फरियादी को इंसाफ मिल सके अभियान को सफल बनाने में थानेदार, सीओ और एसपी स्तर के अधिकारी विवेचना के निस्तारण में विवेचक की मदद करेंगे इसी अभियान के तहत है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी रामगढ़ताल थाने पर पहुंचकर 15 पुराने मुकदमों के वादी व विवेचको के साथ बैठक कर गुणवत्ता युक्त विवेचना करने को कहा ऑपरेशन न्याय के तहत अब वादियों को त्वरित न्याय मिलना प्रारंभ हो गया है।एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि लंबे समय से अटकी विवेचना की वजह से फरियादियों को समय से इंसाफ नहीं मिल पाता है ऐसे में ऑपरेशन न्याय चलाकर लंबित विवेचना का निस्तारण करने के साथ ही वादी को इंसाफ दिलाने की कड़ी मे एसएसपी ने शहर के तारामंडल थाने पर जाकर ऑपरेशन न्याय के तहत थाने पर आये 15 फरियादियों से बातचीत कर मामले के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया है एसएसपी का मानना है कि लंबित मुकदमे को लेकर वादी के मन में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिलता है ऐसे में विवेचक और वादी का आमना-सामना होने पर संबंधित मुकदमें के बारे में वादी जानकर संतुष्ट होगा साथ ही विवेचक द्वारा लंबित केस का निस्तारण कर चार्जशीट लगाकर कोर्ट में भेजे जाने से वादी को जल्द इंसाफ मिल पायेगा फिलहाल एसएसपी की यह पहल सराहनीय है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार क्षेत्राधिकारी कैंट जयप्रकाश सिंह रहे मौजूद

