गरीबों एवं असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है:सौरभ कुमार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने सोमवार को अपने अनुज सुनील कुमार अधिवक्ता की छठवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों में भोजन एवं वस्त्र का वितरण किया। सर्वप्रथम बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर के इर्द-गिर्द रहने वाले जरूरतमंदों में भोजन एवं वस्त्र वितरित किया। सौरभ कुमार ने कहा कि गरीबों एवं असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। मेरे अनुज सुनील कुमार अधिवक्ता हमेशा गरीबों एवं असहायों की मदद किया करते थे। भले ही आज वह हम लोगों के बीच नहीं है, लेकिन उनके कार्य हमेशा कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देते रहते है। इस अवसर पर पीयूष कुमार, प्रशांत कुमार, प्रखर कुमार, अंशु आदि मौजूद रहे।

