बीबीएयू में चार दिवसीय तरंग -2025 उत्सव शुरू
कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी कविताओं से बांधा समाँ
प्रतियोगिता कार्यक्रम से ही होता है चरित्र का निर्माण- कुलपति प्रो. एस.के.द्विवेदी
फोटो
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रबंधन अध्ययन विभाग के द्वारा चार दिवस प्रबंधन उत्सव तरंग -2025 का आयोजन अटल विहारी वाजपेई सभागार में हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विवि कुलपति प्रो. शिव कुमार द्विवेदी ने छात्रों को प्रोत्साहन दिया और उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम आयोजित करने से छात्रों के चरित्र का निर्माण होता है।कविता प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी कविताओं से समाँ बाँध दिया।कार्यक्रम 25 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा।डीन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स प्रो.अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और अतिथियो का स्वागत किया।डॉ. अर्पित शैलेश ने कहा कि इस चार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।एक्सटेम्पोर, निबंध लेखन, फैशन शो, ऑनलाइन गेम, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।यह कार्यक्रम पूर्णत: प्रबंध विभाग के छात्रों द्वारा अयोजित किया गया, जिसमें विभाग एवं विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।डीएसडब्ल्यू प्रो. नरेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है। सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दी।धन्यवाद ज्ञापन डॉ तरूणा ने किया। डॉ. कृष्ण मुरारी, डाॅ. रमेश कुमार चतुर्वेदी, डाॅ. लता बाजपेयी सिंह एवं डाॅ. सलिल सेठ समेत वालंटियर्स शुभम किशोर, रितेश कुमार, हितेश पांड्या, वैभव, डॉली कुमारी, दिशा, तनिष्क आदि मौजूद रहे।

