राज्यपाल हरिभाऊ बांगड़े ने किया शगुन भेंट
राजस्थान दैनिक देश की उपासना
झुंझुनूं : झुंझुनूं निवासी व श्री श्याम सेवक परिवार संस्था अध्यक्ष एवं आर्यावर्त सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान युवा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप भार्गव द्वारा राज्यपाल हरिभाऊ बांगड़े को शादी समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया गया, पर किसी कारणवश राज्यपाल हरिभाऊ बांगड़े शादी समारोह में शिरकत नही कर पाए। इसी को लेकर झुंझुनूं में आयोजित एक समारोह में कुलदीप भार्गव को राज्यपाल हरिभाऊ बांगड़े ने शादी का शगुन भेंट कर वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस को लेकर कुलदीप भार्गव ने राज्यपाल हरिभाऊ बांगड़े का आभार प्रकट किया।

