27 फरवरी को बोनी कपूर लेंगे नोएडा फिल्म सिटी की भूमि पर कब्जा, अगले महीने सीएम योगी कर सकते हैं शिलान्यास

27 फरवरी को बोनी कपूर लेंगे नोएडा फिल्म सिटी की भूमि पर कब्जा, अगले महीने सीएम योगी कर सकते हैं शिलान्यास
रिपोर्टर/ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय

ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी इंटरनेशनल फिल्म सिटी की 230 एकड़ जमीन पर भौतिक कब्जा वेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 27 फरवरी को दिया जाएगा|इस कंपनी के अध्यक्ष बोनी कपूर अपने परिवार के साथ कब्जा लेने के लिए पहुंचेंगे, अगले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा फिल्म सिटी का शिलान्यास हो सकता है|कंपनी ने 18 प्रतिशत की बोली लगाकर निविदा हासिल की थी यह फिल्म सिटी पहले चरण में 230 एकड़ में विकसित की जाएगी| अनुमान है कि अगले तीन साल में फिल्म सिटी में शूटिंग के कार्य शुरू हो जाएंगे| जनवरी में यमुना विकास प्राधिकरण ने इसे स्वीकृति प्रदान करने के साथ आंतरिक विकास के मानचित्र तैयार करने के निर्देश दिए थे| कंपनी जमीन पर भौतिक कब्जा लेने के साथ मानचित्र स्वीकृत के लिए भी आवेदन करेगी,यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को फिल्म सिटी की आवंटित भूमि पर वेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को भौतिक कब्जा दे दिया जाएगा|इस जमीन पर यदि किसानों ने फसल की बुवाई कर रखी है तो उन्हें इसका उचित मुआवजा देकर जमीन कब्जे में ले ली जाएगी|जमीन पर तार फेंसिंग के लिए भी परियोजना विभाग को निर्देश मिल चुके हैं, मानचित्र स्वीकृत मिलने के बाद अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *