श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

26 फरवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

कासीं मरत जंतु अवलोकी ।
जासु नाम बल करउँ बिसोकी
सोइ प्रभु मोर चराचर स्वामी ।
रघुबर सब उर अंतरजामी ।।
( बालकांड 118/1)
राम राम 🙏🙏
पार्वती जी द्वारा शिव जी से राम कथा पूछने पर भगवान शिव ने पहले भगवान के निर्गुण व सगुण रूप का निरूपण किया फिर राम ( ब्रह्म ) की विशेषता बताई है । वे आगे कहते हैं कि काशी जी में मरते हुए प्राणियों को देखकर उन्हें राम मंत्र देकर मैं शोकरहित कर देता हूँ , वही जड़ चेतन के स्वामी राम जी हैं जो सबके ह्रदय में क्या है वे सब जानते हैं ।
राम नाम मुक्ति कारक है । यह अपनाने वाले को जगत के झंझटों से मुक्ति दिलाता है तथा जीवन शोकरहित कर देता है । हम आप शोकयुक्त रहते हैं कारण हमने राम नाम नहीं अपनाया है । श्रीराम नाम अपना के देखें, राम जी के बन के देखें , जीवन शोकयुक्त की जगह आनंदयुक्त हो जाएगा । अथ ! श्रीराम जय राम जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *