गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार : उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के 56 लाख स्टूडेंट्स अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. यूपी बोर्ड का रिजल्ट कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर सकते हैं. बता दें, परिणाम जानने से पहले हर छात्र के पास अपना रोल नंबर होना चाहिए. इसके लिए 10वीं के बच्चों के रोल नंबर्स भी जारी कर दिए गए हैं.
इन वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक
आप अपना रोल नंबर यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकत हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट हैं upmspresults.up.nic.in, upresults.nic.in, upmsp.edu.in. इसके अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट भी आपको बोर्ड रिजल्ट जानने में मदद करेंगी.इस फॉर्मेट में आएगा रिजल्ट
गौरतलब है कि इस बार UP Board Result का फॉर्मेट CBSE, CISCE की तरह ही होगा. इस साल एग्जाम लिए बिना ही रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं. बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 31 जुलाई से पहले ही कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा की जाएगी. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 की घोषणा के लिए अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अनुमति का इंतजार है, क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अधिनियम में बिना एग्जाम के रिजल्ट जारी किये जाने का प्रावधान नहीं है. ऐसे में शासनादेश जारी होना जरूरी है.

