रिपोर्टर/ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली, जहां कल बुधवार को पूरा आसमान साफ सुथरा दिखाई दे रहा था पूरी तरह से धूप निकली हुई थी, वही आज आसमान में काले बादल छाए हुए हैं साथ में कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो रही है| हवाओं ने भी अपना रुख बदला है, तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है,मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई थी, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया गया था,इससे थोड़ी ठंड वापस आ सकती है, मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन आया है|

