इलाहाबाद खंडपीठ में उत्तरकुंजी मामले पर 3 अगस्त को अहम सुनवाई

प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती विवादित प्रश्नों को लेकर 28 जून को इलाहाबाद खंडपीठ ने अपीलकर्ता अभिषेक श्रीवास्तव एवं 14 अन्य याचिका पर सुनवाई के दौरान सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को कोर्ट के अधीन कर लिया गया था । अपीलकर्ता अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है की सरकार ने अभ्यर्थियों के साथ गलत रवैया अपनाया है इलाहाबाद खंडपीठ का अंतिम फैसला आए बगैर ही सीटों को भर दिया गया है जबकि इलाहाबाद खंडपीठ ने भर्ती प्रक्रिया को कोर्ट के अधीन कर 3 अगस्त तक सरकार को काउंटर दाखिल करने का निर्देश दिया था। छात्रों की तरफ़ से प्रश्नों के ऑथेंटिक प्रूफ सप्लीमेंट्री एप्लीकेशन के माध्यम से कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है
छात्र पिछले एक साल से मानसिक तनाव से जूझ रहे है लेकिन अब तक न्याय की उम्मीद लगाए बैठे है प्रदेश के हजारो अभ्यर्थियों की निगाहें अगली सुनवाई पर लगी है अपीलकर्ता अभिषेक श्रीवास्तव ने होटल लीजेंट प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को सूचित किया की इलाहाबाद खंडपीठ स्पेशल स्पील 343/2021 याचिका पर एन सी राजवंशी (सीनियर अधिवक्ता),एड० संतोष कुमार त्रिपाठी ,अमरेंद्र नाथ सिंह(सीनियर अधिवक्ता) और आशीष सोमवंशी (अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय) अगली सुनवाई में अभ्यर्थियों की तरफ़ से बहस करेंगे । अभ्यर्थियों को पूरी उम्मीद है कि न्यायालय छात्रों के साथ न्याय जरूर करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *