उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति का धरना आज भी जारी रहा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के निर्देशानुसार अयोध्या जनपद के जल निगम निर्माण खंड कार्यालय में विगत 5 माह से वेतन ना मिलने से जल निगम संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते रहे आपको बताते चलें जल निगम के कर्मचारियों को वेतन ना मिलने से बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं अपनी मांगों को लेकर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी करते रहे इसी बीच पदाधिकारियों ने देखा जल निगम का कोई अधिकारी मेरे मामले में ध्यान नहीं दे रहा ऐसे में आक्रोशित पदाधिकारियों नेअधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर इंजीनियर गिरीश चंद्रा से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि आपकी मांगों को शासन पर भेजने का कार्य किया जाएगा इसी कड़ी में संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी हसन अली ने कहां की यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम सभी इसी प्रकार प्रदर्शन करते रहेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से राम वर्मा आशीष श्रीवास्तव ओझा जी मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *