अयोध्या नगर निगम ने रामपथ पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
जिला संवाददाता डॉ अजय कुमार तिवारी
सहादतगंज से सिविल लाइन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अभियान, राम पथ के फुटपाथ पर लोग कर रहे बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय, सहादतगंज में राम पथ पर रखे सैकड़ो कुंतल मोरंग को किया गया जप्त, नगर निगम की गाड़ी पर लोड करके लाया गया नगर निगम परिसर, मोरंग मालिक पर लगाया जाएगा जुर्माना, आए दिन लोग राम पथ के फुटपाथ पर कर रहे हैं अतिक्रमण।

