अयोध्या होली पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 11 दिन तक चलेंगी 151 स्पेशल बसें

अयोध्या होली पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 11 दिन तक चलेंगी 151 स्पेशल बसें
जिला संवाददाता डॉ अजय कुमार तिवारी

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने 8 मार्च से 18 मार्च तक 151 विशेष बसों का संचालन करने का फैसला किया है। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान अयोध्या क्षेत्र से 146 बसें संचालित की जाएंगी, जिनमें 119 रोडवेज और 27 अनुबंधित बसें शामिल हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के लिए लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ और बहराइच जैसे प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये विशेष बसें होली के चार दिन पहले और चार दिन बाद तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान बस स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इस विशेष बस सेवा से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *