डॉक्टर इला पाण्डेय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई

डॉक्टर इला पाण्डेय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब लखनऊ राजधानी ने होटल रानबीर में एक भव्य जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) का आयोजन किया, जिसमें लगभग 70 सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेदांता अस्पताल की डॉक्टर इला पांडे ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर महत्वपूर्ण चर्चा की। सभी सदस्यों को विशेषाधिकार कार्ड मुफ्त में प्रदान किया गया, और मेदांता अस्पताल ने बीएमडी टेस्ट भी निःशुल्क किया।

जीबीएम के बाद, होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एमओसी नीलम यादव ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कई सदस्यों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुतियाँ दीं। इस शो के विशेष अतिथि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य रहे। गुड्डन मां ने अपने शिष्यों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया और सभी को आशीर्वाद दिया। डिंपी और सब्बा ने अपने शानदार नृत्य से उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

क्लब के सदस्यों और किन्नर समाज के बीच फूलों की होली धूमधाम से मनाई गई, जिसमें महिलाओं की शक्ति का संदेश दिया गया। क्लब की अध्यक्ष तानुजा जायसवाल और उनकी टीम – सचिव राधा सिंह, कोषाध्यक्ष वीणा गौतम, आईएसओ शशि सिंह और संपादक पूजा सिंह – को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और सराहना दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *