बीकापुर- अयोध्या। पुलिस चौकी रामपुर भगन क्षेत्र के कनकपुर झगरौली गांव निवासी रवि शंकर पुत्र कैलाश शंकर की बिबादित भूमि पर विपक्षी दीपा पत्नी प्रेमचंद निवासी कनकपुर झगरौली व नीलम पत्नी दयाराम निवासी तकपुरा ने मुकामी पुलिस की मदद से कब्जा कर लिया पीड़ित रवि शंकर ने बताया की पुलिस चौकी रामपुरभगन पर तैनात दरोगा सिपाही विपक्षियों के प्रभाव में आकर मेरी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करवा दिया मेरी एक भी बात नहीं सुना और मां बेटी की गालियां देते हुए मेरे कागजात को फाड़ कर फेंक दिया और कहा कि ऐसे कागजात हमने बहुत देखा है और मुझे लात घुसो से मारा पीटा और फर्जी मुकदमे में फसाकर जेल में सडाने की धमकियां दिया है पुलिस की एक तरफा कार्यवाही व दबंगई से आहत पंडित रविशंकर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए चौकी पर तैनात दरोगा वीरेंद्र पाल सहित सिपाही अमरजीत यादव ,भरत शुक्ला ,मोहम्मद अफसर पर परिवाद दर्ज करने की मांग किया है मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही दरोगा सिपाही के हाथ पाव फूल आए हैं और सुलह समझौता करने का जुगाड़ खोजते फिर रहे हैं

