प्रदेश में हो रही पत्रकारों की हत्या अभद्रता और पुलिस उत्पीड़न को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांग पत्र के साथ ज्ञापन दिया गया
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर*सीतापुर पत्रकार हत्याकांड में पीपीए तहसील गोला के पत्रकारों ने तहसीलदार को सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन*
*गोरखपुर* जनपद सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बुधवार को तहसील गोला में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार गोला को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार 50लाख् रुपए एवं पत्रकार राघवेंद्र की पत्नी को आजीविका चलाने हेतु सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
पत्रकारों पर आए दिन हो रही घटनाओं के मद्देनजर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए तथा पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए। पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने के लिए कारगर उपाय करने की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों को 60 साल के बाद पेंशन बीमा एवं नए पत्रकारों को सरकार के माध्यम से मानदेय प्रदान करने की मांग की गई इस दौरान राकेश यादव अरुण गुप्ता बसंत यादव राम सजीवन मिश्रा राजकुमार यादव दिवाकर राय अखिलेश तिवारी आशुतोष चौधरी घनश्याम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

