अयोध्या।मया ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा के घोषित प्रत्त्याशी धर्मचंद वर्मा के प्रस्तावक बने पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति पर नामांकन के दिन 8 जुलाई को भाजपा समर्थको द्वारा किये गये हमले का डटकर मुकाबला करने में पार्टी के प्रति वफादारी निभाने में अहम भूमिका अदा करने वाले त्रिभवन प्रजापति को सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरुस्कार स्वरूप 25 हजार का इनाम भेजा है और पार्टी के इस वफादार सिपाही के साहस और निडरता पर गर्व महसूस किया है। प्रकरण की जानकारी पाकर इस वफादार पार्टी सिपाही को 25 हजार का इनाम का चेक पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रपाल यादव के हाथों भेजा था। श्री यादव त्रिभवन प्रजापति के घर जाकर उपरोक्त धनराशि का चेक सौपा। चेक पाकर त्रिभवन प्रजापति सहित उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे और पूरा परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस किया। हमले में त्रिभवन प्रजापति गम्भीर रूप से चोटिल हो गये थे पर हार नही मानी थी।

