भाजपा ही अनुसूचित जन जाति का सम्मान करती है: सरस गोंड

 

जौनपुर। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगोंं के भलाई का काम जितना भाजपा की सरकार में हुआ है और अनुसूचित जनजाति के लोगो के विकास के लिये जितनी योजनाएं भाजपा सरकार चला रही है उतनी किसी अन्य सरकार में नहींं किया उक्त बातें जौनपुर में शुक्रवार को डाक बंगले पर अनुसूचित जन जाति के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सरस गोंड ने पत्रकरो से बात करते हुए कही, उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबोंं को मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास, जनधन के तहत बैंक खाते, सम्पूर्ण आहार स्वस्थ परिवार को लक्ष्य मानकर भाजपा सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगोंं को मुफ्त गेंहू और चावल दे रही है। विपक्षी दल लोगोंं के बीच मे भ्रम फैला रहे है, हमे उनके मंसूबे को सफल नहींं होने देना है।साथ ही उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बढ़ाए जाने पर मोदी सरकार का धन्यवाद देता हूँ, और जौनपुर में गोंड, धुरिया के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनने में हो रही कठिनाइयों को शासन व संगठन स्तर से निस्तारित करायेंगे।इससे पूर्व प्रदेश मंत्री सरस गोंड और प्रदेश शोध विभाग शैलेन्द्र गोंड को बनाये जाने के बाद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जगहों पर क्षेत्रीय महामंत्री के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *