हरदोई।
सामुदायिक स्वास्थ्य शाहाबाद केन्द्र में क्षेत्र विधायक निधि से लगवाये गये आक्सीजन प्लांट का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष /जिला प्रभारी प्रकाश पाल की गरिमामयी में उपस्थिति में विधायक रजनी तिवारी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हरदोई अविनाश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रवीण दीक्षित, चिकित्सक गण व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजेन्द्र मिश्रा, रामसनेही मिश्रा, डॉ. मुरारी लाल गुप्ता, रामदास गुप्ता,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली के पति नवनीत गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश मिश्रा, डॉ. दीपक मिश्रा, गोपाल त्रिपाठी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अमर रस्तोगी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वरुणेश मिश्रा एडवोकेट, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल गुप्ता, विजय गुप्ता,अमित मिश्रा, अभिजीत दीक्षित, आकाश पान्डेय, नीरज सिंह, वैभव, मनोज रस्तोगी,भाजपा के कार्यकर्तागण, गणमान्यजन उपस्थिति रहे।
ऑक्सीजन प्लांट की सराहना करते हुए विधायक रजनी तिवारी को शाहाबाद के व्यापार मण्डल, अधिवक्ता संघ, सर्राफा व्यापार मंडल,एवं भाजपा नगर मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया।

