थाना सिकरारा पुलिस ने तीन किलो सौ ग्राम गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण में थाना सिकरारा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों मिथुन सरोज पुत्र लालसाहब सरोज निवासी ग्राम गड़हर सैनी थाना बक्शा जनपद जौनपूर व गोविन्द सरोज पुत्र राजकुमार सरोज निवासी ग्राम बबुरा थाना बक्शा जनपद जौनपुर को तीन किलो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुध्द मु0अ0सं0-178/2021 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्याया0 के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नाम पता अभियुक्तगण–
1.मिथुन सरोज पुत्र लालसाहब सरोज निवासी ग्राम गड़हर सैनी थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2.गोविन्द सरोज पुत्र राजकुमार सरोज निवासी ग्राम बबुरा थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 178/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण–
1. 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तार करने वाले टीम-
उ0नि0 श्री मो0सैफ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
हे0का0 अमित कुमार सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
का0 अजीत दूबे थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *