अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) सी.बी.एस.ई बोर्ड के आये बहुप्रतीक्षित परिणाम मे लक्ष्य ने इण्टर की परीक्षा मे 95 प्रतिशत अंक लाकर मेरिट सूची मे स्थान बनाया है। गौरतलब है कि लक्ष्य ने हाईस्कूल की परीक्षा मे भी मेरिट सूची मे स्थान बनाया था, लक्ष्य की इस उपलब्धि से विद्यालय की प्राचार्य, प्रबंधक मंजुला झुनझुनवाला, शिक्षक प्रेमचंद तिवारी, दिव्या शुक्ला, कोआर्डिनेटर के.के मिश्रा, सहित मांजय श्री, पिता विश्वप्रकाश “रूपन”ने खुशी जताई है।परिजन के मुताबिक प्रारंभ से ही मेधावी प्रदर्शन करने वाले लक्ष्य अपने लक्ष्य को लेकर बहुत स्पष्ट हैं।आईएएस बन कर देश की सेवा करने का लक्ष्य बना चुके लक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के साथ परिवार को दिया है।बहुमुखी प्रतिभा के धनी लक्ष्य शानदार कविता लेखन व वाचन के साथ एक बेहतरीन तबला वादक व संगीतकार भी हैं, दीपोत्सव व कुंभ मेला जैसे संस्कृति विभाग उ.प्र. के बड़े मंचों पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का श्रेय भी वह शिक्षक पं पी.सी.तिवारी, दीक्षा राजपूत, स्वपनिल मौर्या, प्रतिभा सिंह, आशा तिवारी को देना नहीं भूलते।साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान स्वच्छता के आग्रह व अर्थ संवर्त फाउंडेशन से जुड़कर स्वछता की अलख भी अपने आस पास फैला रहे हैं, तो वहीं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शानदार संचालन कर निरंतर खुद को तराश रहे हैं। लक्ष्य की इस शानदार उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, प्रशासनिक, व्यापारिक, शैक्षिक व पत्रकार जगत के पांच सौ के करीब नेतृत्वकर्ताओं ने आशीर्वाद व उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विश्व प्रकाश”रूपन”ने पुत्र को प्राप्त स्नेह के लिये उक्त सभी का आभार वयक्त किया है।

