अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। तारुन बाजार बीकापुर तहसील क्षेत्र में अवैध आरा मशीन चालकों मे उस समय हड़कंप मच गया जब वन विभाग व बीकापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी व धरपकड़ शुरू कर दिया बताया गया कि छापामारी व धरपकड़ से पूर्व इन अवैध आरा मशीन संचालकों को वन विभाग के सिपाही दरोगा ने सूचित कर दिया था कि अपनी आरा मशीनें स्वेच्छा से उखाड़ कर अपने घरों में रख ले ऐसा न करने पर शुक्रवार करीब 11:00 बजे डिप्टी रेंजर बीकापुर अपने अधीनस्थ सिपाहियों व बीकापुर कोतवाली पुलिस के साथ बीकापुर ब्लॉक के बल्लीपुर निवासी अशोक प्रजापति के अवैध आरा मशीन के अड्डे पर छापा मारकर आरा मशीन का पूरा सेट उखंडवा कर उठा ले गए इसी क्रम में तारुन ब्लॉक के पडेलवा चौराहा निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा की अवैध आरा मशीन का चक्का प्लेट चुटकी आदि अपने कब्जे में ले लिया है जिससे अवैध आरा मशीन चालकों में हड़कंप मच गया है डिप्टी रेंजर बीकापुर ने बताया कि धरपकड़ का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा

