जौनपुर थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

*थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार-*

जौनपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामपुर के कुशल नेतृत्व में प्र0चौ0 सिधवन उ0नि0 अजय कुमार शर्मा मय हमराह कर्म0गण के साथ चलाये जा रहे लूट /गोकशी अपराधी सत्यापन व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान सेमुही नहर पुलिया के पास से अभियुक्त महताब अली पुत्र पकुल्लर अली निवासी बनीडीह (मठिया) थाना रामपुर जनपद जौनपुर को 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 26.03.2025 को समय 07.45 बजे सुबह पुलिस हिरासत मे लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.महताब अली पुत्र पकुल्लर अली निवासी बनीडीह (मठिया) थाना रामपुर जनपद जौनपुर।

*सम्बन्धित मुकदमा-*
1.मु0अ0सं0-56/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण*-
1.01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा थाना रामपुर जौनपुर।
2.हे0का0 सुरेश कुमार सिंह थाना रामपुर जौनपुर।
3.का0 कमलेश राव थाना रामपुर जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *