जौनपुर/शाहगंज
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार रेलवे क्रॉसिंग पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।जानकरी के अनुसार शनिवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति कोठवार रेलवे क्रॉसिंग के पास टहल रहा था इसी दौरान शाहगंज की ओर से तेज गति से डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस कोठवार रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची ही थी।तभी किनारे टहल रहे अज्ञात व्यक्ति ने छलांग लगा दी जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों से पता चला है कि व्यक्ति सुबह से ही कोठवार बाजार में घूम रहा था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रेलवे पुलिस फोर्स जौनपुर को दिया मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

