अवनीश कुमार यादव बने प्रदेश सचिव

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से अवनीश कुमार यादव निवासी ग्राम बढवलखास पोस्ट भोजापुर सकलडीहा जनपद चन्दौली को समाजवादी छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। इससे पूर्व अवनीश यादव लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष थे लेकिन पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी और निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा का पद दिया गया। प्रदेश सचिव बनने के बाद अवनीश यादव ने प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट धीरज यादव मिलकर आशीर्वाद लिया और 2022 में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *