ओमप्रकाश सिंह आजमगढ़ मंडल के संजोजक का स्वागत करते भाजपा नेता – अरविंदसिंह मेंहनगर (आजमगढ़ ) : पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर एवं
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी महाराज के निर्देशन में आजमगढ़ के बरिष्ठ अधिवक्ता स्व0 लालबहादुर सिंह हिन्दू जागरण मंच व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के संरक्षक रहे उनके बड़े वेटे ओमप्रकाश सिंह ‘ पंदहा ‘को आजमगढ़ मंडल का विश्व हिन्दू महासंघ (भारत ) संजोजक के मनोनयन पर मंगलवार को कस्बे स्थिति श्री माता काली जी मंदिर पर नियुक्त संजोजक ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया ,ततपश्चात भाजपा पूर्व जिलामंत्री व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह ,सुधीर राय ने अंगबस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया ,दौरान संजोजक श्री सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि यह दायित्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साधू एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसका बखूबी निर्वहन करेंगे ,इस मौके पर अधिशासी अधिवक्ता राजेश सिंह ,योगेश सिंह राजू ,कन्हैया राय ,रामनरायन मौर्य ,बब्बन राय ,डॉ0 विजय प्रकाश राय आदि रहे।

