इनामी फरार पोंजी कम्पनी का डायरेक्टर किया गया गिरफ्तार

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या कुमारगंज पुलिस टीम ने धोखाधड़ी व गंभीर आपराधिक धाराओं में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनी बुलियन/आई विजन के नाम से चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों को धन दोगुना करने का लालच दिखा कर करोड़ों रुपए क्षेत्रवासियों से कंपनी में जमा कराकर कंपनी के एमडी अजीत गुप्त व सहायक अंजनी कौशल, कन्हैया कौशल समेत कंपनी के कई ओहदेदार फरार हो गए। कंपनी के एक डायरेक्टर धरनीधर उपाध्याय विगत काफी दिनों से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। थानाध्यक्ष कुमारगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ आरोपी धरणीधर उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध देवरिया, अमेठी और जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक धोखाधड़ी एवं गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी काफी दिनों से फरार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *