सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर, तीन लोग डूबे, दो को बचाया गया, एक की तलाश जारी

 

 

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या सरयू नदी में नहाते समय दो युवक सहित तीन लोग नदी में डूब गए। दो युवकों को किसी तरह बचा लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है।बाराबंकी जनपद के सैदपुर खान गांव के लोग अयोध्या घूमने आए थे। जो सरयू नदी के झुनकीघाट पर नहा रहे थे। नहाते समय तीनों नदी में डूबने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाराबंकी जनपद के सैदपुर खान गांव के लोग अयोध्या घूमने आए थे। जो सरयू नदी के झुनकीघाट पर नहा रहे थे। नहाते समय तीनों नदी में डूबने लगे। स्थानीय पुजारी हरिदास के पुत्र कविराज ने दो लोगों को बचा लिया जबकि एक लड़का (16 वर्षीय) गहरे पानी में समा गया। मौके पर जल पुलिस की टीम डूबे किशोर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *