जौनपुर । नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी आज रामनगर ब्लॉक के दमोदरा गांव के सपा नेता रतनसेन सिंह के आवास पर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आज भाजपा के सरकार में हर वर्ग परेशानियों का सामना कर रहा है और आज जिस तरह पेट्रोल डीजल के दाम बढते जा रहे हैं किसान अपने गेहूं घर में ही रखा हुआ है उसको सरकार खरीद नहीं रही है बिचौलिए के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत बड़ा घोटाला हुआ है वहीं पंचायत चुनाव में आप देख सकते हैं जिस तरह भाजपा के घोषित कैंडिडेट को जनता ने नकारा है और समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट को जीत दिलाने का काम किया लेकिन वही भाजपा की सरकार में लोकतंत्र को खत्म करके अपने शासन प्रशासन के गुंडई के बल पर धन और बाहुबल के बल पर प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अनैतिक रूप से कब्जा किया है यह जनता समझ रही है हमारे मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि हमने स्मार्ट सिटी बना दिया है लेकिन इस स्मार्ट सिटी का एक भी जिला की घोषणा अभी तक उन्होंने नहीं कर पाए कि कौन सा स्मार्ट सिटी वह किस जिले को बनाने का काम किया है आज जनता जानना चाहती है पोस्टर बैनर के माध्यम से प्रचार करने से स्मार्ट सिटी नहीं बनता है शायद यह बात मुख्यमंत्री जी को जानकारी नहीं है झूठ की ही बुनियाद पर भाजपा सरकार टीका है जहां जनता के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में दवाई पढ़ाई सिचाई मुफ्त मिला करती थी बीजेपी की सरकार में सब खत्म कर दिया जनता ने मन बनाया है कि आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी होंगें योगी बाबा की झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता जान चुकी है आज जिस तरह से महिलाओं का अपमान उत्तर प्रदेश में हो रहा है महिलाओं का चीरहरण या तो महाभारत मे हुआ था या भाजपा की सरकार मे हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है सरकार ने तो सबका साथ ले लिया मगर विकास भाजपा का कर रही है हर जिलों में करोड़ों करोड़ों की लागत भाजपा का कार्यालय बन रहा है इन सब चीजों की जांच होनी चाहिए कि इतने पैसे कहां से आए हैं मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक जगदीश सोनकर, लकी यादव,श्रद्धा यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल,महासचिव हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी,कैलाश यादव, पप्पू रधुवंशी,राकेश मौर्या आर बी यादव,गोपेश यादव गौरी सोनकर, गामा सोनकर लालचंद यादव,राजेश सिंह रजनी सिंह जितेंद्र सिंह आदि

