थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद शंकर मय हमराह हे0का0 विजय बहादुर व का0 नागेन्द्र पासवान द्वारा माननीय न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी एनबीडब्लू के अनुपालन में अभियुक्तगण 1.शफीक पुत्र रफीक ग्राम एकौना थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष 2.कमलू यादव पुत्र भुवई यादव ग्राम कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष को उनके घर से समय 11.05 बजे दिनांक 06.04.2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. शफीक पुत्र रफीक ग्राम एकौना थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष।
2. कमलू यादव पुत्र भुवई यादव ग्राम कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री विनोद शंकर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2. हे0का0 विजय बहादुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
3. का0 नागेन्द्र थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।

