ब्लॉक अधिकारियों द्वारा इधर-उधर के कार्यसफाई कर्मियों से करवाए जाते जिस से फैल रही गंदगी बढ़ रहे हैं बीमारियां
अजय सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक देश की उपासना समाचार पत्र सीतापुर
परसेंडी विकासखंड परसेंडी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी अपनी ग्राम पंचायतों में नजर नहीं आ रहे हैं गांव में गंदगी और बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है सफाई नहीं हो पा रही है सफाई कर्मियों द्वारा बताया जाता है कि उनकी ड्यूटी ब्लॉक अधिकारियों द्वारा ब्लॉक पर और अन्य बाजार चौराहे इत्यादि जगहों पर लगाई जाती है रविवार वाले दिन भी सफाई कर्मियों को छुट्टी नहीं मिलती है जबकि सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों की सफाई का जिम्मा सफाई कर्मियों को दिया गया इस प्रकार जानबूझकर गंदगी और बीमारियां पैदा करने का कार्य ब्लॉक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है यदि सफाई कर्मियों की ड्यूटी इधर-उधर न लगाई जाए तो उनके द्वारा गांव की सफाई करवाई जा सके परसेंडी विकासखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत में नाली सड़कें इत्यादि स्थानों पर गंदगी देखने को मिल रही है मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है हर ग्राम पंचायत में दर्जनों लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं विकासखंड परसेंडी के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक ग्राम पंचायत की जनता चाहती है कि सफाई कर्मी को गांव पंचायत में सफाई करवाई का जिम्मा दिलाया जाए इधर इधर का कार्य न करवाया जाए

