आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट व लूटपाट के खिलाफ एस पी कार्यालय का घेराव

हरदोई। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदोई के कार्यालय का घेराव किया गया व पार्टी पदाधिकारियों के साथ मारपीट अभद्रता लूटपाट और रिश्वतखोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रार्थना पत्र व मांग पत्र सौंपा गया।
कल बीती रात आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लखनऊ गोमती नगर स्थित प्रदेश कार्यालय से वापस गृह जनपद हरदोई लौट रहे थे। तभी रास्ते में नवीन फल सब्जी मंडी के पास पदाधिकारियों की गाड़ी खराब हो गई वहां पर दो सिपाहियों द्वारा पदाधिकारियों से पूछताछ की गयी तथा मंडी चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह को मौके पर बुला लिया इसके बाद चौकी इंचार्ज ने आते ही सभी पदाधिकारियों के मोबाइल जब्त कर लिये और गंदी गंदी गालियां देने के साथ मारपीट की वह एक पदाधिकारी को शहर कोतवाली ले गए उसको छोड़ने के एवज में जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव से पन्द्रह हजार रिश्वत भी ली।
सवायजपुर विधानसभा प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि पुलिस रक्षक नही भक्षक बन बैठी है अगर हमारे पदाधिकारियों की गाड़ी खराब हो गई थी तो पुलिस को उनकी मदद करनी चाहिए थी ना कि उनके साथ मारपीट, गाली गलौज और रिश्वतखोरी अगर 48 घंटों के अंदर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंडी चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह द्वारा लूटपाट, रिश्वतखोरी बेहद शर्मनाक कृत्य है यह आम आदमी पार्टी व उनके कार्यकर्ताओं को दबाने की साजिश है हम लोग डरने वालों में से नहीं हैं ,भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी हरदोई मांग करती है कि 02अगस्त की रात्रि 11:55 पर स्थानीय पुलिस चौकी मंडी के पुलिसकर्मियों द्वारा आम आदमी पार्टी हरदोई के पदाधिकारियों के साथ की गई मारपीट, लूटपाट और रिश्वतखोरी की उच्च स्तरीय जांच हो।
आम आदमी पार्टी पदाधिकारी अरुण वर्मा को छोड़ने के एवज में मंडी चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह द्वारा पन्द्रह हजार रूपये को वापस कराया जाए।
चौकी मंडी के दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज हो।
चौकी मंडी के दोषी पुलिसकर्मी पार्टी के पदाधिकारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए।
मांग पत्र देने वालों में जिला सह प्रभारी महेंद्र पाल वर्मा,सवायजपुर विधानसभा प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू, शाहाबाद विधानसभा प्रभारी कमल किशोर शुक्ला, बिलग्राम विधानसभा प्रभारी दीपक पटेल, सदर विधानसभा प्रभारी सुशील पांडे फौजी, जिला महासचिव शुभम वर्मा प्रमोद ,बिलग्राम विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल तालिब सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *