तेज़ रफ़्तार कार ने मारी टक्कर । मौत

बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा

जौनपुर/शाहगंज
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार में बोलेरो कि चपेट मे आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल ले गए ।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जपटापुर गांव के निवासी रमेश यादव देर रात जपटापुर बाजार मे सड़क के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो ने सामने आकर टक्कर मार दी जिसमें 48 वर्षीय रमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए बोलेरो चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया ग्रामीणों ने इलाज के लिए निजी वाहन से जिला हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *