गोरखपुर के गांव नरहरपुर थाना बड़हलगंज में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर जानलेवा हमला

गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार:अनसूचित जाति के व्यक्ति पर लाठी डंडों और तमंचे से हमला
आए दिन अनसूचित जाति पर हो रही प्रताड़ना से खूनी घटनाएं घट रही है,जिसमें आज फिर गोरखपुर के गांव नरहरपुर थाना बड़हलगंज में एक घटना घटी है अभी हाल ही में गोपालपुर में घटी अनुसूचित जाति की घटना जिसमें अनीश कनौजिया का बर्बरता पूर्वक हत्या कर दिया गया था यह मामला अभी शांत नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर गोरखपुर के एक गांव नरहरपुर थाना बड़हलगंज में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति धनंजय कनौजिया सुबह बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर गए हुए थे जिस को मारने की फिराक में विजय सिंह व विजय सिंह के दो पुत्र रितेश सिंह त्रिपुरारी सिंह और सौरभ तिवारी पुत्र दीपक तिवारी अपने चार पांच साथियों के साथ घात लगाकर बैठे थे और जब धनंजय कनौजिया बाल कटवा कर घर को जाने के लिए निकले तभी वे लोग धनंजय पर लाठी-डंडों और तमंचे से हमला कर दिए तमंचे की गोली मिस हो जाने के कारण धनंजय कनौजिया की जान तो बच गई लेकिन वही उनका हाथ और पैर लाठी डंडों से मारकर तोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *