सुलतानपुर : रातभर पेट्रोलिंग का दम भरने वाली पुलिस का सच जिले में जय सिंह पुर कोतवाली क्षेत्र के मैरी रंजीत ग्राम पंचायत में साफ देखने को मिला जहां छत के सहारे घर में घुसे अज्ञात चोरों ने दो परिवारों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जयसिंह पुर कोतवाली क्षेत्र के मैरी रंजीत ग्राम पंचायत के बीबी पुर व राघवपुर शुक्ल पुरवे की है । यहां पर मंगलवार की रात अज्ञात चोरो ने गांव निवासी रामकुमार वर्मा व घिसियावन वर्मा के घर को अपना निशाना बनाया । पीड़ीत राम कुमार के अनुसार बीती रात वह खाना खाकर वरामदे में सोने चला गया । जबकि घर में मौजूद अनिल कुमार व उसकी पत्नी छत पर सोने चले गये । रात में किसी पहर चोर छत से नीचे उतरकर घर में घुसे । जहां चोरो ने अनिल की पत्नी के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुसकर वहां रखी आलमारी का लाक तोड कर उसमें रखे हुए तीन से चार महिलाओं के जेवर जिनकी कीमत लगभग पन्द्रह लाख रुपये व घर में रखे पैतीस हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया । इतना ही नहीं घर में रखी लाइसेंसी बन्दूक से दो कारतूस निकाल कर उसे पानी की टंकी में डाल दिया । सुबह तड़के करीब तीन बजे अनिल की पत्नी जब नीचे उतरी तब हालत देख कर सन रह गयी । वहीं चोरों ने राम कुमार के घर के बाद घिसिया वन के घर को अपना निशाना बनाया । यहां चोरो ने करीब पांच लाख के जेवरात और दस हजार रुपये नकद ले गये । पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है । उसके तहरीर के अनुसार कार्यवाही की जायेगी । दूसरी घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सरकंडे डीह में मंगलवार को मोम्हमद इलियास के मकान के पिछले हिस्से में न कब लगाकर चोर अंदर घुस आये और वक्से और आलमारी में रखे करीब दो लाख के आभूषण और नकदी पर हांथ साफ कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

