ब्यूरो जौनपुर – जनपद जौनपुर जिले के शाहगंज विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने विधानसभा शाहगंज 364 के निवासी जगदीश सिंह को सक्रिय सदस्य घोषित किया गया है। जगदीश के नाम घोषित होने के बाद कर्मठ कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं वही श्रीसिंह छत्तीसगढ़ में 2003 से भारतीय जनता पार्टी में काम करने के बाद अब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी में वापस आ गये हैं शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जनसत्ता दल की लोकप्रिय नेता श्रीमती सुचिता तिवारी के प्रतापगढ़ स्थित आवास पर सक्रिय सदस्यता दिलवाई गई उक्त मौके पर श्री तिवारी ने जगदीश सिंह को बधाई देते हुए बोली कि विधानसभा शाहगंज में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ गरीब ,निरिह ,आम जनमानस की आवाज बनने के साथ साथ पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करने की बात कही इसे लेकर जहां एक ओर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है वहीं जगदीश सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुचिता तिवारी को धन्यवाद दिया और पार्टी के दिशा निर्देशों पर बताये गए पार्टी के हित में शाहगंज की गरीब जनता के हित में कार्य कर 2022 में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार बनाये जाने का संकल्प लिया
और उन्होंने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी तरह से पालन करेंगे।
उक्त मौके पर अनिल उपाध्याय, शिवम अस्थाना , प्रियांशु सिंह , विकास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।।

