अपात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की जानकारी होने पर पात्रों के अंदर भड़का आक्रोश

बीकापुर-अयोध्या। ग्राम पंचायत कटौना में अपात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की जानकारी होने पर पात्रों के अंदर आफक्रोश भड़क गया। शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्च अधिकारियों से करके धन वसूली सहित पात्रों को आवास दिलाने की मांग की ।और कार्यवाही ना होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर आंदोलन की भी धमकी दी।
विकासखंड तारुन की ग्राम पंचायत कटौना मजरे मटौना निवासी गण व प्रधानमंत्री आवास पात्र व्यक्तियों गुड़िया ,नीलम कलावती ,अनीता, शिवपति ,शिव, कुमारी, सविता देवी, दयावती, कुसुम आदि सहित ग्राम के जागरूक नागरिकों अजय गौड़ ,कृष्ण कुमार यादव, कुलदीप ,राजेंद्र प्रसाद, रामसुख, यादव ने कहा कि ग्राम में पात्रों को प्रधानमंत्री आवास नहीं दिया गया ।आ पात्रों को दिया जा रहा है ।आवास के दर्जनों पात्रों का नाम भी सूची में से काट दिया गया है। मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल सहित मुख्य विकास अधिकारी को भेजें शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया कि गांव निवासिनी माया वती पत्नी मेवालाल को आवास दिया गया। जिनके पास मटौना के अलावा विकासखंड के ग्राम पंचायत हुसैनपुर में कई बीघा कृषि भूमि के साथ पक्का आवासीय मकान है और दुकान भी है ।गांव में भी मकान बना है। इन्हें आवास दिए जाने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दिए गए धन की वसूली के साथ कार्रवाई के साथ पात्रों को आवास दिलाए जाने की मांग की है। और कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *