शुजागंज भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

रूदौली-अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी शुजागंज मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रामदीन की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संजीव सिंह व विशिष्ठ अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के मौजूदगी में सम्पन्न हुई मंडल कार्य समिति की बैठक।बैठक में भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।आगामी 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।साथ भारत सरकार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।कहा कि इस परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं को 2012 में समाजवादी सरकार ने जेल भेजने का कार्य किया था।श्री यादव ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों को अपराध करने पर सजा देने के बजाय उनको सम्मानित करने का कार्य सपा सरकार करती है।और जगह जगह पर बूचड़खानो खोले जाते थे और गोवंश काटे जाते थे।और जब भाजपा के कार्यकर्ता आवाज उठाते तो उनके आवाज को बंद करने के लिए फर्जी ढंग से मुकदमें दर्ज कर जेल भेजने का कार्य पूर्व की सरकार ने किया था।और जब 2017 में भाजपा की सरकार आयी तो बूचड़खाने तो बंद ही हुए लेकिन उनके साथ साथ उन लोगो के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू हुई जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ साठगांठ करते थे।जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिए एवं किसी भी सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाया।साथ ही सरकार की जो योजनाएं चल रही उसी योजनाओं के विषय में गांव-गांव तक घर-घर तक हर कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का संकल्प दिलवाया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडेय,जिला महामंत्री अशोक कसौधन, मंडल प्रभारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, सुधीर गुप्ता,आशीष शर्मा,शुभम तिवारी,युवा नेता आदर्श चन्द्र यादव,दिव्यांशु सिंह,आकाश शर्मा,मयंक पाठक,अतुल पांडेय,सौरभ गुप्ता,विनोद मिश्रा, शिवा नन्द मिश्रा,सुनील कुमार,अभय यादव,हरिओम कसौधन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *