*गोरखपुर मण्डल में तेजी से फैल रहे जाली नोटों के कारोबारी, दिन प्रतिदिन लोगों का शिकार कर रहे ये जाली नोटों के कारोबारी*
गोरखपुर ब्यूरो चीफ
*आखिर प्रशासन क्या कर रही है कि ऐसे कारोबारियों को अपने शिकंजे में नही कस पा रही है।*
पूरे देश में इस समय जाली नोटों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। खास कर के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मण्डल में इनका एक बहुत बड़ा चैन बन चुका है, जिससे आय दिन कई लोगों को ये अपना शिकार बनाते रहते हैं।
खास कर जिले के सीमा पर इनकी सक्रियता बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। जिनका एक बार ये लोग शिकार कर लेते है। उसके बाद शिकार हुए व्यक्ति के पास आत्म हत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखता है। शिकार हुआ व्यक्ति खुद अपराधी होने के कारण किसी से कह नहीं पाता है। एक के तीन के चक्कर का लालच पाकर लोग जोरों से शिकार बन रहे हैं। खास कर गोरखपुर जिले से देवरिया तक ये एक गढ़ बन चुका है जो ये प्रशासन के लिए एक चुनौती बन चुकी है। सूत्रों के मुताबिक मिली खबर के अनुसार प्रशासन की भी मिली भगत सामने आ रही है। शिकार हुआ व्यक्ति किसी से इस बात को कह नहीं सकता है। इसका फायदा जो इस क्षेत्र के कारोबारियों को दिन दोगुना रात चौगुना का फायदा हो रहा है।
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कई लोग ऐसे इनके चंगुल में फसे हैं की वह लोग आत्महत्या तक कर चुके हैं। न जाने अभी कितने लोग इस गैंग का शिकार होने वाले हैं।
सवाल यह उठना लाजमीय है कि आखिर इतना निडरता के साथ इतने साहस के साथ ये कारोबारी अपने काम को अंजाम कैसे देते हैं…?
खास कर ये कारोबार गोरखपुर के दक्षिणांचल छोर से देवरिया के एकौना थाना व और कई थाना क्षेत्र, आजमगढ़, मऊ, सन्त कबीर नगर महाराजगंज व कई जिले के कई जिलों में इन कारोबारियों की सक्रियता बहुत तेज़ी से बढ़ रही है।
सूत्रों के मुताबिक मिली खबर के अनुसार एकौना थाना क्षेत्र में कुछ कारोबारियों का चेहरा सामने आए हैं।
बाकी जल्द ही इन कारोबारियों की पूरी बटालियन का खुलासा किया जाएगा।

