एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष का निधन

एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष का निधन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष श्री सतीश कुमार सिंह जी का निधन 73 वर्ष की आयु में उनके नोएडा स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
श्री सतीश कुमार सिंह खाद्य एवं रसद विभाग, उ.प्र. से ज्वाईंट कमिश्नर पद से सेवा निवृत्त, मूलतः बस्ती के निवासी थे। सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर श्री सिंह के अथक प्रयासों से एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की नींव वर्ष 1995 मेें रखी गयी। इसी क्रम में वर्ष 2008 में एस.एम.एस. लखनऊ की भी स्थापना की गयी। श्री सिंह के अथक प्रयासों से उनके आध्यात्मिक शिक्षा के प्रति रूझान एवं छात्रों में इसकी आवश्यकता के फलस्वरूप एस.एम.एस. लखनऊ में वैदिक विज्ञान केन्द्र के साथ-साथ छात्रों को इनोवेशन एवं अन्वेषण में दक्षता हेतु सर सी.वी. रमन सेन्टर की भी स्थापना की गयी। उन्हीं की परिकल्पना, विजन-2030 के क्रियान्वयन के फलस्वरूप एस.एम.एस. लखनऊ ने नैक ए$ एग्रीडिटेशन प्राप्त किया।
एस.एम.एस. लखनऊ संस्थान में आयोजित अन्तिम दर्शन सभा में संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर, महानिदेशक (तकनीकी) डॉ. भरतराज सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ. जगदीश सिंह, एसोसियेट डायरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार श्री एस.एन. शुक्ला के साथ अधिष्ठातागण, समस्त विभागाध्यक्ष, शैक्षणिक, गैरशैक्षणिक स्टाफ ने श्री सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर अन्तिम विदाई दी। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्ों, समाजसेवियों एवं मीडिया जगत के लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर अन्तिम विदाई दी। संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं श्री सतीश कुमार सिंह जी के पुत्र श्री शरद सिंह जी के साथ-साथ सभी शोकाकुल परिवारीजनों को एस.एम.एस. परिवार ने सांत्वना दी।
श्री सिंह की अन्त्येष्ठी अयोध्या धाम में सरयू तट पर की गयी। एस.एम.एस. लखनऊ मैनेजमेंट ने इस अपूर्णीय क्षति पर तीन दिन का शोक घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *