प्रतिभावान खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया

प्रतिभावान खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

नारसन,हरिद्वार। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज नारसन के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना बैटरी टेस्ट प्रतियोगिता मे 8 साल से 14 साल तक के प्रतिभावान बालक बालिकाओं ने बैटरी टेस्ट के दौरान अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
बैटरी टेस्ट में मेडिसिन बॉल, 6 गुना 10 मी शटल रन, 600 मी रन, 30 मी फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फारवर्ड बैंड एंड रीच बैटरी शारीरिक परीक्षण शामिल थे।
ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बैटरी टेस्ट के दौरान सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया।जो छात्र चयनित होंगे वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के समय संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव कुमार, केशव कुमार, परमेंद्र मलिक, कुलदीप कुमार, अनीता सिंह, प्रियंका तोमर, राजकुमार, मनीष काकरान, प्रशांत राठी, अरुण कुमार पाल, कुशलजीत,ठाट सिंहअलीशा चौधरी, सोनिया सैनी, ज्ञानेश्वर प्रसाद, दिनेश भल्ला, आलोक द्विवेदी, संदीप भारद्वाज आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *