शालीमार ने कर्मचारियों की सेवा और समर्पण के लिए किया सम्मानित

शालीमार ने कर्मचारियों की सेवा और समर्पण के लिए किया सम्मानित

– डेढ़ दशक से अधिक समय से समर्पित कर्मचारियों का हुआ सम्मान
– 25 और 15 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को मिला विशेष सम्मान

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।शालीमार ग्रुप ने अपने समर्पित कर्मचारियों के योगदान हुए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण और उनके परिवारजनों की उपस्थिति में एक खुशनुमा माहौल बना।

कार्यक्रम में शालीमार में 25 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा पूरी करने वाले एन. के. यादव और मोहम्मद सुहैल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही 15 वर्षों से लगातार कार्यरत कर्मचारियों – संजीव तिवारी, एस. के. पांडेय, इरफान, धन बहादुर थापा, मिर्जा विलायत हसन, आनंद यादव, अनुराग सैनी, दिलीप कुमार और घनश्याम शर्मा को भी उनके योगदान के लिए सराहा व सम्मानित किया गया।

कंपनी की ओर से सीनियर मैनेजमेंट ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और कहा, “हर सफलता के पीछे एक मजबूत टीम होती है, और यह सम्मान हमारी उस टीम भावना का प्रतीक है।”

शालीमार कॉर्प लिमिटेड के डायरेक्टर कुनाल सेठ ने कहा कि यह समारोह न केवल कार्य संस्कृति और प्रतिबद्धता का उत्सव था बल्कि सामूहिक खुशी को भी प्रकट करता है। शालीमार का यह प्रयास कर्मचारियों के साथ उसके रिश्ते को और मजबूत करता है और प्रेरणा देता है कि प्रतिबद्धता और समर्पण का हमेशा सम्मान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *