आतंकी हमले के विरोध में जनाक्रोश:व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला
हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद शाहाबाद नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया।व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में घास मंडी तिराहा से कैंडल मार्च की शुरुआत हुई। यह मार्च बड़ी बाजार और घंटाघर होते हुए चौक से पहुंचा। व्यापारियों ने चौक में सिद्ध भोले बाबा मंदिर पर दो मिनट का मौन धारण करके मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर पूर्व सभासद आलोक पाठक,सुनील कुमार गुप्ता,अनिल राठौर,सतीश राठौर,रामु राठौर,विशाल गुप्ता,राजीव गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,योगेश गुप्ता,नीरज नरूला, भईयन वर्मा,राकेश राठौर,अभिषेक राठौर,रतिराम गुप्ता,ज्ञानेश गुप्ता,मनोज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

